फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Somesh traveled by bicycle from Badrinath to Satopanth

सोमेश ने बदरीनाथ से सतोपंथ तक साइकिल से की यात्रा

Thu, 01 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Somesh traveled by bicycle from Badrinath to Satopanth
पांडुकेश्वर निवासी सोमेश पंवार सतोपंथ के अति दुर्गम पैदल मार्ग पर साइकिल से यात्रा कर लौट आए हैं। उन्होंने बदरीनाथ से सतोपंथ तक 50 किमी की यात्रा पांच दिन में पूरी की। स्वच्छ हिमालय का संदेश देने और कोरोना से विश्व को मुक्ति की कामना के उद्देश्य से उन्होंने यह यात्रा की थी।
विज्ञापन

साइकिल से पहली बार कोई व्यक्ति सतोपंथ पहुंचा है। करीब 50 किमी के इस सफर को पांच दिन में पूरा कर सोमेश पंवार बृहस्पतिवार को बदरीनाथ लौटे। साइकिल से कई यात्राएं करने वाले सोमेश का कहना है कि खतरनाक रास्ते, पहाड़ी ढलान, बड़े-बड़े बोल्डरों को पार करते हुए पहाड़ पर साइकिल चढ़ाना खतरनाक तो है, लेकिन साहसिक व रोमांचकारी भी है। सोमेश साइकिल से जोखिम भरी यात्रा करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने माणा गांव से कन्याकुमारी तक 4035 किमी की यात्रा साइकिल से पूरी की थी। साथ ही वह पंच बदरी की यात्रा भी साइकिल से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed