फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soldiers move forward by cutting the Atlakoti iceberg on the Hemkund Sahib route

Chamoli News: हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकोटी हिमखंड काटकर आगे बढ़े जवान

Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Soldiers move forward by cutting the Atlakoti iceberg on the Hemkund Sahib route
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर जमीं बर्फ को हटाने में जुटे सेना के जवान। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबं
फोटो---
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना और गुरुद्वारे के सेवादर बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। टीम अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ गई है। इसके बाद करीब डेढ़ किमी मार्ग से बर्फ हटाना शेष रह गया है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में मौसम बदलने और बर्फबारी होने से कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन जिस गति से रास्ता तैयार किया जा रहा है उसे देखते हुए जल्दी टीम हेमकुंड साहिब तक पहुंच जाएगी।



हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए 418 इंडिपेंडेंट फील्ड नौवीं माउंटेन ब्रिगेड और गुरुद्वारे के सेवादार कुछ दिन पहले रवाना हुए थे। टीम मार्ग के सबसे बड़े अवरोधक अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ चुकी है। अब वहां से हेमकुंड साहिब की दूरी मात्र डेढ़ किमी रह गई है। जल्द टीम हेमकुंड साहिब में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन




गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है, उसके बाद भी आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। जल्द ही आस्था पथ से बर्फ हटा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed