फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Solar power plants will be installed on 36 government buildings in the district

Chamoli News: जिले के 36 सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट

Sat, 03 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 03 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Solar power plants will be installed on 36 government buildings in the district
– जनपद के 730 विद्यालयों पर भी लगेंगे सोलर प्लांट ग्रिड, भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब नए साल पर जिले के 36 सरकारी भवन सोलर ऊर्जा प्लांट की बिजली से जगमग होंगे। इससे न सिर्फ बिजली के बिलों में कटौती होगी बल्कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके तहत 253.5 किलोवॉट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट के निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में जनपद के विकास भवन, एसपी कार्यालय, पशुपालन विभाग कार्यालय, सीएमओ कार्यालय आदि में स्थापना कार्य जारी है। इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर 46 किलोवॉट क्षमता के सोलर ग्रिड भी स्थापित किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी उरेडा राहुल पंत ने बताया कि पिछले साल जहां 20 शासकीय भवनों पर 334 किलो वाट के सोलर प्लांट ग्रेड स्थापित किए गए थे। वहीं इस साल 36 सरकारी भवनों पर 253.6 किलो वाट क्षमता के सोलर प्लांट ग्रेड स्थापित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ बिजली के बिलों में कटौती होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी यह कारगर सिद्ध होगा।




– जनपद के 730 विद्यालयों पर भी लगेंगे सोलर प्लांट ग्रिड

जनपद के 730 सरकारी विद्यालयों पर जल्द सोलर प्लांट ग्रिड लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना अधिकारी उरेडा राहुल पंत ने यह भी बताया कि 36 सरकारी भवनों के अलावा जनपद स्थित 730 विद्यालयों को भी हरित ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed