फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall Badrinath dham weather changes snowfall in higher reaches brings a sharp Uttarakhand weather News

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, मौसम ने ली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से बढ़ी ठंड

Sat, 17 Oct 2026 04:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Snowfall Badrinath dham weather changes snowfall in higher reaches brings a sharp Uttarakhand weather News
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शनिवार को बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई थी।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदलने के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में चटक धूप खिली। इससे पहाड़ों में ठंड से राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। लेकिन आज शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट ले ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार: वीपीडीओ निलंबित, 26.06 लाख की अनियमित निकासी का आरोप, चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

आज बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश बताई गई थी। बीती शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed