{"_id":"697f8e39965a3b16e90589b9","slug":"snowfall-again-in-high-altitude-areas-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-892403-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर हुई बर्फबारी
Sun, 01 Feb 2026 11:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। चमोली जनपद में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
औली में रविवार को दिनभर मौसम बदला रहा। कड़ाके की ठंड के बीच यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते रहे। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। यहां पहुंचे पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, वहीं औली में पहले से बर्फ पड़ी हुई है साथ ही मौसम बदला होने से यहां कड़ाके की ठंड हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को औली में अधिक संख्या में पहुंचे पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाते रहे। 700 से अधिक पर्यटकों ने जीएमवीएन की चेयर लिफ्ट का आनंद उठाया। पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते रहे लेकिन यहां बर्फबारी नहीं हुई।