फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snow Leopard caught in trap cameras installed in Valley of Flowers

फूलों की घाटी में लगा ट्रैप कैमरों में कैद हुआ हिम तेंदुआ

Mon, 01 Feb 2021 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Snow Leopard caught in trap cameras installed in Valley of Flowers
चमोली जिले के अंतर्गत फूलों की घाटी क्षेत्र में हिम तेंदुआ ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुए के दिखने पर पार्क प्रशासन काफी खुश है। इसके साथ ही कैमरे में कस्तूरी मृग और मोनाल कैद हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग का छह सदस्यीय दल 26 जनवरी को फूलों की घाटी के निरीक्षण के लिए गया था। पांच दिनों तक घाटी में भ्रमण करने के बाद दल रविवार को लौट आया। दल ने क्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरे में दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्वीरें देखीं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि फूलों की घाटी में आठ ट्रैप कैमरे लगे हैं, जिसमें दो ट्रैप कैमरों में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की तस्वीर कैद हुई हैं। घूसाधार में लगाए गए कैमरे में एक हिम तेंदुआ और बामणधौड़ में गुलदार, कस्तूरी मृग, मौनाल के साथ ही रेड फोक्स की तस्वीर कैद हुई है। निरीक्षण के लिए गए दल में मनोज भंडारी, अनूप, मान सिंह और जयप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed