{"_id":"653f856c090406350407826a","slug":"six-wards-will-be-included-in-nagar-panchayat-nandanagar-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2945-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शासनादेश जारी, नगर पंचायत नंदानगर में शामिल होंगे छह वार्ड, बढेंगी जनसुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शासनादेश जारी, नगर पंचायत नंदानगर में शामिल होंगे छह वार्ड, बढेंगी जनसुविधाएं
Mon, 30 Oct 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:12 PM IST
सार
ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने बताया कि नगर पंचायत की कुल जनसंख्या 2839 है जबकि भौगोलिक क्षेत्रफल 409.103 होगा।
विज्ञापन
शासनादेश जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नगर पंचायत नंदानगर का विधिवत शासनादेश जारी हो गया है। नगर पंचायत में छह वार्ड कुंतरी लगा फाली, धरगांव लगा उस्तोली, धोला चक उस्तोली, नागबगड़ चक फरखेत, कुमारतोली लगा कुमजुग और सेतोली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने बताया कि नगर पंचायत की कुल जनसंख्या 2839 है जबकि भौगोलिक क्षेत्रफल 409.103 होगा। नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद अब नगर पंचायत में जन सुविधाएं बढ़ेंगी। नगर में साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय, पथ प्रकाश, नालियों की सफाई आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: कुमार विश्वास ने किए बदरी-केदार धाम के दर्शन, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भी किया गंगा पूजन
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत, सुखवीर रौतेला, चरण सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह राणा, दिलवर सिंह, विक्रम, त्रिभुवन सिंह आदि ने कहा कि नंदानगर क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चल रही नगर पंचायत की मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने जल्द नगर पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई।