{"_id":"9c91dc689aa5f6dcae7cf8654f3f8bae","slug":"six-months-is-not-paid-pension-and-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से नहीं हुआ पेंशन और एरियर का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से नहीं हुआ पेंशन और एरियर का भुगतान
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की ओर से धनराशि निर्गत नहीं होने से समाज कल्याण विभाग दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन नहीं दे पा रहा है।
ऐसे में छह माह से दिव्यांग और वृद्ध ग्रामीणों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
चमोली जिले में वर्तमान में 2888 दिव्यांग, 17376 वृद्ध और 6881 विधवा पेंशनर हैं।
राज्य सरकार की ओर से इन्हें प्रतिमाह 800 रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है
और समाज कल्याण विभाग की ओर से धनराशि इनके बैंकों के खातों में भेजी जाती हैं।
देवाल ब्लॉक के पूर्णा गांव के दिव्यांग बलवंत राम और धरातल्ला के विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें छह माह से पेंशन का भुुगतान नहीं हुआ है
जबकि इसी पेंशन से उनका भरण-पोषण होता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने बताया कि बजट देर से मिला है। कोषागार कर्मियों की हड़ताल के खुलते ही तीन माह की पेंशन और एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।