फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Six gram panchayats of Tharali assembly constituency did not vote.

Chamoli News: थराली विधानसभा क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों ने नहीं किया मतदान

Sun, 21 Apr 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Six gram panchayats of Tharali assembly constituency did not vote.
देवाल। सड़कों का निर्माण नहीं होने पर थराली विधानसभा क्षेत्र के बलाण सहित छह ग्राम पंचायतों ने मतदान में भाग नहीं लिया। विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी लोगों ने अपना फैसला नहीं बदला।
विज्ञापन

सड़क न बनने से ग्रामीण आज भी कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। ऐसे में थराली विधानसभा के अंतर्गत बलाण, पिनाऊं, देवराड़ा, बलाण, मानूर, बेड़गांव के लोगों ने चुनाव में मतदान नहीं किया। बलाण गांव की जनसंख्या 1100 है और कुल मतदाता 850 हैं। तीन किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर यहां के लाेगों ने वोट नहीं डाला। वहीं पिनाऊं गांव की जनसंख्या 150 है और यहां पर 87 मतदाता है। 23 किलोमीटर धुरा-धारकोट-पिनाऊं सड़क निर्माण को लेकर यहां के लोगों ने मतदान नहीं किया। इसी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मानूर में 150 मतदाता हैं। वहीं बिजोर, देवराड़ा, बेड़गांव के लोगों ने भी सड़क न होने पर वोट डाले। इधर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि संबंधित गांवों के लिए सड़कों की स्वीकृति मिली है। इनका निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया गतिमान है। ग्रामीणों के साथ वार्ता की गई। मगर वह नहीं माने। इस समस्या को प्रमुखता से हल करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed