फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Showroom running without permission in Bhattnagar sealed

Chamoli News: भट्टनगर में बिना अनुमति चल रहा शोरूम किया सील

Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Showroom running without permission in Bhattnagar sealed
गौचर में एक शोरूम को सीज करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने मारा छापा

टैक्स भी नहीं किया गया था जमा, 11 दोपहिया वाहन सीज किए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गौचर के भट्टनगर में बिना अनुमति के संचालित एक शोरूम को परिवहन विभाग की टीम ने सील कर दिया। साथ ही शोरूम में मिले 11 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी शोरूम के निरीक्षण के निर्देश दिए। कहा कि बिना अनुमति संचालित होने वाले शोरूम पर सख्त कार्रवाई करें।
डीएम संदीप तिवारी ने परिवहन अधिकारी को जिले में संचालित सभी शोरूम की जांच के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गौचर के भट्टनगर में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे एक शोरूम पर छापा मारा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि संचालक की ओर से शोरूम संचालित करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। शोरूम में मानकों के अनुसार सुविधा भी नहीं दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित शोरूम को सील और 11 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया है।इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी दीपक कुमार, प्रधान सहायक मनीष पुरोहित, वरिष्ठ सहायक असलम अली, कनिष्क सहायक सौरभ, विक्रम, अजीत, नवीन नौटियाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विदेशी मदिरा की दुकान का आवंटन और लाइसेंस हुआ निरस्त

विदेशी मदिरा की दुकान का आवंटन और लाइसेंस हुआ निरस्त



गोपेश्वर। समय पर अधिभार जमा न करने पर जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने गैरसैंण में संचालित हो रही विदेशी मदिरा की दुकान का आवंटन और लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस दुकान से जिला आबकारी विभाग को बीते वर्ष अक्तूबर माह में आंशिक अधिभार जमा किया गया है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह तक कोई भी अधिभार जमा नहीं किया गया है। इसके अलावा देवाल और मेहलचौरी में संचालित विदेशी मदिरा की दुकानों से बीते दिसंबर माह का अधिभार अभी तक भी जमा न होने पर दोनों दुकान स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed