{"_id":"5ea5b23c8ebc3e90a6541308","slug":"shops-opened-in-markets-customers-did-not-arrive-karnpryag-news-drn342701514","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में दुकानें खुलीं, ग्राहक नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में दुकानें खुलीं, ग्राहक नहीं पहुंचे
विज्ञापन
लॉकडाउन की अवधि में छूट के दौरान कर्णप्रयाग बाजार खुला।
- फोटो : KARNPRYAG
कर्णप्रयाग बाजार में रविवार को जरूरी सामान के अलावा स्टेशनरी, कंप्यूटर, शूज, फैंसी स्टोर, ज्वेलर्स, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिीकल समेत तमाम तरह की दुकानें खुलीं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम रही। इससे मायूस रहे। दोपहर 12 बजते-बजते बाजार में सन्नाटा पसर गया।
आदिबदरी में भी दोपहर एक बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। चौकी प्रभारी आदिबदरी पंकज कुमार ने कहा कि अभी उन्हें गैर जरूरी सामान की दुकानों को खोलने का कोई भी विभागीय आदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राशन, सब्जी, दूध की दुकानें पहले की तरह ही सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।
नारायणबगड़ में हालांकि पुलिस ने गैर जरूरी दुकानें नहीं खुलने दी। रविवार होने के कारण बाजारों में खरीददारी के लिए बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। देवाल बाजार में सभी दुकानें खुली। लेकिन होटल, मीट, नाई और चाय की दुकानें बंद रही। वाहन की अनुमति न होने के कारण लोग गांवों से बाजार काफी कम संख्या में पहुंचे।