फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shivling installed with mantras

मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग स्थापित

Mon, 08 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग Updated Mon, 08 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

सूगी गांव में चल रहे धार्मिक महोत्सव और सांस्कृतिक मेले के पांचवें दिन मंदिर में शिव लिंग स्थापना की गई। सोमवार को प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। शिवलिंग स्थापना के साथ ही मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है।

विज्ञापन


चार अगस्त से शुरू हुए कार्यक्रम के पांचवें दिन पंडित परशुराम खाली, संतोष खाली, नीलकंठ खाली, चंडी प्रसाद बेंजवाल आदि ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव मंदिर के गर्भ गृह में लिंग स्थापना की साथ ही हवन आदि प्रक्रिया को संपन्न किया। स्थापना के बाद युवक मंगल दल बमौथ की ओर से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, यशराज  सिंह, आनंद खत्री, मदन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, रजनेश खत्री  वनबीर नेगी, सुनील चमोली, प्रदीप लखेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समद्यौणि तेरा हाथों की रस्याण ब्ये क्य ब्वन..,
सूगी गांव मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में जै नंदा सुनंदा कला मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने समद्यौणि तेरा हाथों की रस्याण ब्ये क्य ब्वन.., स्वर्ग तारा...., सहित मां नंदा के जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं हिट दगड़ि कमला, अल्मोड़े में मेरू बंगला... जैसे गीतों पर दर्शक भी थिरक उठे।  सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ युवक मंगल दल अध्यक्ष हुकुम सिंह ने किया। इस मौके पर सुनील चमोली, कमलेश गैरोला, जयदीप शाह, अनूप रावत आदि लोग मौजूद थे। संचालन जितेंद्र कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed