{"_id":"5dd80e738ebc3e54b849c4c6","slug":"shaurya-ratha-leaves-from-nandprayag-and-karnprayag-gopeshwar-news-drn326880939","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग से शौर्य रथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग से शौर्य रथ रवाना
विज्ञापन
प्रथम विक्टोरिया कॉस विजेता दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में शनिवार से होने वाले शौर्य महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी के तहत नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग से दो शौर्य रथ रवाना किए गए। रथ कफारतीर गांव पहुंचने के बाद यहां शौर्य महोत्सव का आगाज होगा। कर्णप्रयाग में कारगिल शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया।
नंदप्रयाग में शौर्य रथ को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शौर्य रथ शुक्रवार शाम तक कोट व कंडारा गांव होते हुए नारायणबगड़ के चिरखुन पहुंचा। रथ रवाना होने के बाद राइंका नंदप्रयाग में एक गोष्ठी हुई, जिसमें स्व. दरवान सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में विधायक मुन्नी देवी शाह ने चमोली जिले के सेना अधिकारियों के बारे में बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की ओर से लिखित ‘नंदप्रयाग की विभूतियां पुस्तक’ का विमोचन किया और जिले के विभूतियों के बारे में स्कूली बच्चों को बताया। इस मौके पर कर्नल हरेंद्र रावत, प्रधानाचार्य एमएस रावत, वीरेंद्र कठैत, राजेश्वरी, ऊषा बहुगुणा, नरेंद्र सिंह कठैत, लक्ष्मी प्रसाद मालगुड़ी आदि मौजूद थे।
नारायणबगड़। कर्णप्रयाग से कैप्टन डीएस बर्तवाल के नेतृत्व में शौर्य रथ रवाना किया गया। शौर्य रथ का राइंका नारायणबगड़, असेड सिमली और चोपता में लोगों ने भव्य स्वागत किया। कैप्टन डीएस बर्तवाल ने राइंका असेड सिमली में कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती और श्रीलंका शहीद अनुसूया सिंह बिष्ट के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएल रोधियाल, मदन लाल आर्य, महेंद्र नेगी, समीर मिश्रा, भुवन नौटियाल, बीरेंद्र मिंगवाल, प्रेमलता नौटियाल, गोविंद तोपाल, जयपाल बुटोला आदि मौजूद रहे।