फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sharad Utsav fair in Pokhari from tomorrow

Chamoli News: पोखरी में शरदोत्सव मेला कल से

Thu, 23 Oct 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Oct 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Sharad Utsav fair in Pokhari from tomorrow
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। नगर में होने वाले हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला 25 अक्तूबर से शुरू होगा। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

नगर पंचायत की ओर से हर साल इस मेले का आयोजन किया जाता है। 19वें महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गोल मार्केट में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मंच तैयार किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने बताया कि इस बार मेले को भव्य और विस्तृत रूप दिया जा रहा है। दिन में स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही खेलकूद गतिविधियां भी होंगी। वहीं रात के समय स्थानीय व बाहर से बुलाए गए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी लोगों से मेले में आकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed