फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shankaracharya Saraswati welcome Swaroopananda

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का किया स्वागत

Sat, 18 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Sat, 18 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में दो दिनों के प्रवास के बाद जोशीमठ पहुंचे ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का शंकराचार्य मठ में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। शंकराचार्य बदरीनाथ स्थित ब्रह्म कपाल भी गए और तीर्थपुरोहितों से यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लोगों की आस्था के साथ ही आर्थिकी से भी जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने व्यवसायियों और आम लोगों से तीर्थयात्रियों के साथ सद्भावनापूर्ण पूर्ण व्यवहार करने की अपील की। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष उमानंद सती, चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुबोधानंद ब्रह्मचारी, डा. बृजेश सती, राकेश सती, सत्य प्रसाद नौटियाल, संजय सती, दिनकर बाबुलकर, भगवती प्रसाद, आनंद सती, वीरेंद्र हटवाल व प्रकाश सती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed