फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shakti meets Shiva, hundreds of devotees witness it

Chamoli News: शक्ति का शिव से हुआ मिलन, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी

Tue, 10 Dec 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Dec 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Shakti meets Shiva, hundreds of devotees witness it
नौटी के उफारैंठांक पहाड़ी पर उफराईं देवी की डोली के दर्शन के ​लिए लगी श्रद्वालुओं की भीड़। स्रो
फोटो
विज्ञापन

उफराईं देवी की डोली पहुंची उफरेंठांक, देवी को लगाया चौंसा भात का भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्राग। नौटी में आयोजित मौडवी महोत्सव के तहत मंगलवार को उफराईं देवी की डोली उफरेंठांक पहुंची। यहां उफराईं देवी का शक्ति के रूप में शिव से मिलन हुआ। इस मिलन और परंपरा के साक्षी दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु बने। इस दौरान देवी को चौंसा, भात का भोग लगाया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने सामूहिक भोग का आयोजन भी किया।
नौटी में 14 साल बाद मौडवी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह उफराईं देवी मंदिर में मैठाणी ब्राह्मणों ने देवी की पूजा की। इसके बाद देवी की उत्सव विग्रह मूर्ति को डोली में विराजमान किया गया। देवी की डोली भक्तों के साथ पांच किमी पैदल पहाड़ी से होते हुए उफरेंठांक के लिए रवाना हुई। पुजारी अरुण मैठाणी का कहना है कि उफरेंठांक से पूरा हिमालयी क्षेत्र दिखता है। इसे कैलाश माना जाता है। देवी की डोली यहां पहुंची तो शक्ति के रूप में उनका शिव से मिलन हुआ।
विज्ञापन



इंसेट

आईटीबीपी, पुलिस और पीएसी के जवान रहे मुश्तैद
मौडवी के दौरान आयोजित उफरेंठांक यात्रा में पुलिस के साथ ही पीएसी और आईटीबीपी के जवान मुश्तैद रहे। साथ ही आईटीबीपी ने उफरेंठांक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed