{"_id":"6890ad8458ba62348909be96","slug":"shaheed-smriti-dwar-damaged-due-to-land-subsidence-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-116777-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भू-धंसाव से शहीद स्मृति द्वार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भू-धंसाव से शहीद स्मृति द्वार क्षतिग्रस्त
Mon, 04 Aug 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
छह माह पूर्व किया गया था निर्माण, बारिश के कारण धंस रही है जमीन
मेहलचौंरी कस्बे के पास मैखोली सड़क पर बना था स्मृति द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। मेहलचौंरी कस्बे के पास मैखोली सड़क पर बना शहीद स्मृति द्वार भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। स्मृति द्वार का निर्माण छह माह पूर्व ही हुआ था। यहां बारिश के कारण स्मृति द्वार के आसपास की भूमि धंस रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके पर जाकर घटना का निरीक्षण किया।
रविवार रात को हुई तेज बारिश के कारण मेहलचौंरी के कलम सिंह, जसवंत सिंह और शांति देवी के खेत धंस गए। इस भू-धंसाव की चपेट मेंं मैखोली सड़क पर बना शहीद स्मृति द्वार भी आ गया और पिलर धंसने से द्वार क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस द्वार का निर्माण अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता रघुवीर सिंह चौहान की स्मृति में किया गया था। तीन लाख नब्बे हजार की लागत से निर्माण किया गया था। अब यहां हो रहा भू-धंसाव आसपास के मकानों के समीप तक पहुंच गया है जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख डॉ. अवतार नेगी ने कहा कि शासन-प्रशासन को नुकसान का जायजा लेकर जल्द द्वार का पुनर्निर्माण करना चाहिए। वहीं तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि स्मृति द्वार का निरीक्षण किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।