{"_id":"68120b82364c10130a0ac13a","slug":"shabri-fed-berries-to-rama-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114393-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शबरी ने खिलाए राम को बेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शबरी ने खिलाए राम को बेर
Wed, 30 Apr 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रामलीला में भक्तों ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे... समेत कई भजन गाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शबरी की ओर से राम को बेर खिलाने का मंचन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे... समेत कई भजन गाए। नाकोट की प्रज्ञा खंडूड़ी ने शबरी का पात्र निभाया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं हनुमान का पात्र मुकेश खंडूड़ी ने निभाया।
मंगलवार को हनुमान प्रकाट्य दिवस मनाया गया। इसके बाद मंच पर हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद हनुमान चालीसा और आरती की गई। इसके बाद हुए रामलीला मंचन में सीता की खोज में राम, लक्ष्मण का वन में भटकना, जटायु मिलन और आश्रम में शबरी की ओर से राम को बेर खिलाने का मंचन किया गया। इस दौरान समिति ने नाकोट रामलीला समिति, बीते 50 सालों में रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों, संस्थापक सदस्यों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। रामलीला में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर रामलीला के संस्थापक स्व. राधाकृष्ण भट्ट की पत्नी कमला भट्ट, अपर बाजार रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, समीर मिश्रा और रीना रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
300 से अधिक रामलीला में सूपर्णखा का किरदार निभा चुके हरिराम
कर्णप्रयाग। नगर के बहुगुणानगर निवासी हरिराम करीब 300 से अधिक रामलीला में सूर्पणखा का किरदार निभा चुके हैं। रामलीला में सूर्पणखा के नृत्य और अभिनय को सभी ने खूब सराहा। सूर्पणखा का अभिनय करने के लिए पूरे प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर होने वाली रामलीला के लिए आयोजक उन्हें आमंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
नगर में होने वाली रामलीला के लिए हर वर्ष सूर्पणखा का अभिनय हरिराम ही करते हैं। हरिराम के सूर्पणखा के अभिनय को देखने के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। हरिराम ने बताया कि वर्ष 2014-15 से उन्होंने सदा शिव रामलीला से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। सदा शिव रामलीला कमेटी के सचिव प्रताप लूथरा, संरक्षक कांति प्रसाद डिमरी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पालिका अध्यक्ष गणेश शाह आदि ने कहा कि हरिराम देहरादून, गोपेश्वर, देवप्रयाग, ऋषिकेश, चमोली, जखोली आदि स्थानों पर हुई रामलीला में भी सूर्पणखा का अभिनय कर चुके हैं। संवाद