फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seven km pediatric patient transported to hospital by keeping chair

कुर्सी पर रख सात किमी पैदल चलकर मरीज पहुंचाया अस्पताल

Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Seven km pediatric patient transported to hospital by keeping chair
चमोली जिले के जोशीमीठ ब्लॉक अंतर्गत गणाई गांव के मरीज को ग्रामीणों ने सात किमी पैदल चलकर कुर्सी के सहारे सड़क पहुंचाया। मरीज को अब श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक का दूरस्थ गांव गणाई आज भी सड़क मार्ग से मीलों दूर है। गांव के जगदीश सती ने बताया कि शनिवार को अवतार सिंह (60) पुत्र दुर्लभ सिंह की हार्ट अटैक आने से तबीयत काफी खराब हो गई। ग्रामीणों ने कुर्सी पर डंडे बांधकर उसे स्ट्रेचर की तरह बनाया और कंधे पर रखकर अवतार सिंह को सात किमी जंगल के रास्ते से होकर पातालगंगा के पास मुख्य सड़क तक पहुंचाया। अवतार सिंह को फिलहाल श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए चुनौती रहती है। पैदल चलने में काफी समय लग जाता है, जिससे मरीज की स्थिति काफी बिगड़ जाती है। वहीं पैदल मार्ग भी काफी खतरनाक है। इसमें भूस्खलन का खतरा लगातार बना रहता है, लेकिन वह अपने रोजमर्रा के कामों के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। गांव में 220 परिवार रहते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed