फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seven drinking water schemes broken by construction of roads

सड़कों के निर्माण से टूटीं सात पेयजल योजनाएं

Tue, 07 Jul 2020 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Seven drinking water schemes broken by construction of roads
गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए किए जा रहे सड़कों के निर्माण कार्य से सात पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पोखरी और दशोली ब्लाक की सात पेयजल लाइनों को जेसीबी ने काम के दौरान तहस-नहस कर दिया है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान ने पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई से 21.23 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों दशोली व पोखरी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान जेसीबी ने सिनाऊं पेयजल योजना, आली-कांडई, सरणाचाईं, कोठियालसैंण, छिनका, गंजेड़ और मैठाणा पेयजल योजना को तहस-नहस कर दिया है। वहीं कई पेयजल योजनाओं के पाइप लोग उठाकर ले गए हैं। पोखरी की ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने कहा कि सड़कों के निर्माण से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल लाइनों की मरम्मत कर गांवों में सुचारु पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। इधर, जल संस्थान के ईई पीके सैनी ने बताया कि लोनिवि व पीएमजीएसवाई की जेसीबी से 21.23 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों विभागों से धनराशि मुहैया कराने के लिए भी पत्राचार किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed