फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seven ASHA workers awarded for outstanding work

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात आशा कार्यकर्ता सम्मानित

Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Seven ASHA workers awarded for outstanding work
गोपेश्वर में आयोजित आशा सम्मेलन में आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानीत करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : GOPESHWAR
आशा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, आशा सहयोगी और समन्वयक को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि आशा हर समय दुर्गम क्षेत्र में विषम परिस्थिति में काम करती हैं। साथ ही कोविड की रोकथाम में भी आशाओं का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन

बुधवार को एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन के तहत चलने वाली योजनाओं, टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने में आशाओं ने अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के साथ ही सांस्कृतिक गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि शासन से जिले में कार्यरत सात आशा कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं में देवाल ब्लॉक के चैर गांव की चंद्रा देवी को प्रथम, पोखरी ब्लॉक के कुजांसू गांव की सुशीला देवी को द्वितीय और थराली ब्लॉक के लोल्टी गांव की पार्वती देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आशा सहयोगी में जोशीमठ ब्लॉक से सुधा बुरफाल, दशोली ब्लॉक से किरन बिष्ट और कर्णप्रयाग से मुन्नी भंडारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि गैरसैंण ब्लॉक की समन्वयक शकुंतला पंवार को पहला पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के तौर पर पांच हजार, द्वितीय तीन हजार और तृतीय पुरस्कार के तौर पर एक हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र दिए गए। इस अवसर एसीएमओ डा. एमएस खाती, एसीएमओ डा. उमा रावत, नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की प्रधानाचार्य ममता कपरवाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed