{"_id":"5ecd219a8ebc3e904b44ced8","slug":"send-25-samples-including-head-village-guard-and-cook-karnpryag-news-drn3453298119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, ग्राम प्रहरी व रसोईया सहित 25 के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, ग्राम प्रहरी व रसोईया सहित 25 के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को गैरसैंण से 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें पूर्व में एक संक्रमित के संपर्क में आए पज्याणा गांव के ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान, रसोईया, पॉजिटिव व्यक्ति के साथ दिल्ली से गैरसैंण तक आए बदियासेम के दो लोगों और संस्थागत क्वारंटीन के दौरान संपर्क में आया मठकोट का युवक शामिल है। इन सभी छह लोगों को गैरसैंण में क्वारंटीन कर दिया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत ने बताया कि गैरसैंण से 25 सैंपल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
रुद्रप्रयाग से 48 सैंपल भेजे गए
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 48 और सैंपल कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे हैं। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि बाहरी राज्यों से प्रवासियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, जिस कारण सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। अब, प्रतिदिन 25 से 50 सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले से अभी तक कुल 340 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 210 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन पॉजिटिव आए हैं। शेष 127 सैंपल की रिपोर्ट दो दिन में मिल जाएगी। संवाद
टिहरी : 57 लोगों के नमूने लिए
नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 57 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। टिहरी जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 25 तक पहुंच गई है। डीएम ल मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से जिले में लौटने वाले सभी प्रवासियों को 14 दिन के लिए मुनिकीरेती में ही क्वारंटीन किया जाएगा। अब तक जिले में 552 सैंपल भेजे जा चुके है, जिसमें 366 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। ब्यूरो