{"_id":"66278a9ce40b394b3b066a2f","slug":"seminar-on-intellectual-property-rights-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105662-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुआ सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुआ सेमिनार
Tue, 23 Apr 2024 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:47 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में यूकॉस्ट के विशेषज्ञ डॉ. अनीता गहलोत ने बौद्धिक संपदा अधिकार और स्थिरता पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया।
उत्तरांचल विवि में प्रोफेसर एंड हेड के पद पर कार्यरत डॉ. अनीता ने आईपीआर व स्थिरता और टिकाऊ नवाचार के अंतरसंबंध, औद्योगिक क्रांति 4.0 और पेटेंट्स के बारे में जानकारी दी। संस्थान के आईपीआर सेल के समन्वयक विवेक उनियाल ने बताया कि यह ऑनलाइन सेमिनार सीरीज यूकाॅस्ट की ओर से प्रायोजित है। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों को आईपीआर, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क आदि की जानकारी दी। संवाद