फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Self-reliant villages will be built only with the cooperation of Panchayat representatives.

Chamoli News: पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ही बनेंगे आत्मनिर्भर गांव

Thu, 16 Oct 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Self-reliant villages will be built only with the cooperation of Panchayat representatives.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ही आत्मनिर्भर और स्वावलंबी गांव बनाए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील प्रशिक्षकों ने पंचायत प्रतिनिधियों से की।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक और बाल विकास परियोजना अधिकारी योगेश पांडे ने कहा कि सरकार की ओर से एकल महिला स्वरोजगार योजना, दिव्यांगों का चिह्नीकरण, गौरा नंदा देवी योजना सहित महिला उत्थान एवं बाल विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रभारी सहायक उद्यान अधिकारी अनसूया बैनोला ने विभाग की ओर से गांवों में दी जा रही पॉलीहाउस, कीवी और सेब उत्पादन एवं अन्य फल उत्पादन की जानकारी दी। मनरेगा की डीपीओ रुचि भंडारी ने मनरेगा के बारे में बताया। इस मौके पर एडीओ पंचायत केएल आर्य, पंचायत राज विकास अधिकारी विपिन सेमवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख मनवीर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र चौपाल शास्त्री, भगवान कंडवाल, अनीता डिमरी और विनोद सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed