{"_id":"6a5e2167331e4842e009284d","slug":"sdm-and-gurudwara-manager-planted-saplings-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119816-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एसडीएम व गुरुद्वारा प्रबंधक ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एसडीएम व गुरुद्वारा प्रबंधक ने किया पौधरोपण
Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प अभियान के तहत वन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह तथा घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं निगरानी करने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुंदर पर्यावरण सुरक्षित रखा जा सकता है। संवाद