{"_id":"5ded17ae8ebc3e1bd71d4439","slug":"school-children-presented-colorful-programs-karnpryag-news-drn3286583197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाड़ में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेला रगांरग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। स्कूली बच्चों ने चैत की चैत्वाली..., सुणजा बात मेरी..., तेरी खुटीयो मं लागी कुतक्याली... की शानदार प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सवाड़ की कल्पना मेहरा को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इसे पूर्व शनिवार की रात को आयोजित मेले की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक देवराज आगरी, दर्शन घपोला व गायिका अनीशा रांगण के नाम रही।
समापन समारोह में अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा की शहीदों की स्मृति में आयोजित मेले भावी पीढ़ी में देश भक्ति की भावना बढ़ाते हैं। मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने मेले को जिपंस से सहयोग राशि दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मेले में ममंद सवाड़, देवाल, ल्वाणी, सवाड़ व देवाल के स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने आदि लोक नृत्यों पर खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व शनिवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत व लोक नाटक प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, मेलाध्यक्ष इंद्र बिहारी, हाटकल्याणी के जिपं सदस्य कृष्णा बिष्ट, आलम बिष्ट, सुशील रावत, संगीता बिष्ट, हीरा सिंह, इंद्र सिंह राणा, आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, गणेश मिश्रा, दीपा देवी, कंचना बिष्ट, सोबन खत्री और सुरेंद्र खत्री आदि ने विचार व्यक्त किए।
मेले में सहयोग न करने पर रोष
देवाल। जिपंस आशा धपोला ने प्रशासन की ओर से मेले में सहयोग न करने पर रोष जताया। मेले के संस्थापक डीडी कुनियाल ने कहा कि पूर्व में कई मुख्यमंत्री शहीद मेले में प्रतिभाग कर चुके हैं लेकिन मेले को आज तक अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है।