फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Satyagraha Yatra will be taken out on October 2 for a permanent capital

स्थायी राजधानी के लिए दो अक्तूबर को निकालेंगे सत्याग्रह यात्रा

Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha Yatra will be taken out on October 2 for a permanent capital
उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए गैरसैंण में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट के पास कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दो अक्तूबर को सत्याग्रह यात्रा निकालकर उपवास करेंगे। गैरसैंण नगर और ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट व केएस बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण और उच्च न्यायालय की गैरसैंण में स्थापना के साथ ही विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग की अन्य मांगों को लेकर सांगठनिक ब्लॉक आदिबदरी के साथ गैरसैंण, कर्णप्रयाग व गौचर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से दो अक्तूबर को सत्याग्रह यात्राएं और उपवास किया जाएगा। गैरसैंण स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति और बाबा मोहन उत्तराखंडी की समाधि स्थल बेनीताल से यात्राएं शुरू होंगी और 12 बजे भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर दो बजे तक उपवास किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र सगोई, भुवन नौटियाल, संजय बिष्ट, मदन मोहन, दलवीर सिंह, उमा ढौंडियाल, सभासद सरोज शाह और जगदीश ढौंडियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed