{"_id":"61239f478ebc3e7a094a71dd","slug":"sat-on-indefinite-fast-for-road-construction-karnpryag-news-drn388228967","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे
विज्ञापन
धारकोट-घंडियाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर उपवास पर बैठे उमेश खंडूडी व ग्रामीण।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घारकोट-घंडियाल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी ने ग्रामीणों के साथ उज्जवपुर बैंड पर अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होगा उपवास जारी रहेगा।
सोमवार को धारकोट, घंडियाल, सेम, तोप, एरवाड़ी सहित आसपास के गांवों के करीब 150 लोगों ने गाजे-बाजे के साथ यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी की अगुवाई में सरकार के विरोध में नारेबाजी की और उज्जवलपुर बैंड में उपवास पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि धारकोट-घंडियाल डेढ़ किलोमीटर सड़क वर्ष 2011 में स्वीकृत हो चुकी है। सड़क पर काम शुरू कराने के लिए ग्रामीण डीएम, सीएम, एसडीएम, जेई, एई, विधायक व मंत्रियों से कई बार पत्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन किसी ने मांग को नहीं सुना। कहा कि सड़क के अभाव में बीमार लोगों को डंडी के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। साथ ही रास्ते में जंगली जानवरों का डर बना है। इस मौके पर संजय कुमार, सुरेंद्र रमोला, दलबीर सिंह, फते सिंह, महावीर चौहान, प्रवीण चंद्र, ममंद अध्यक्ष मंजू देवी, माहेश्वरी देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, विमला देवी, दीप्ति देवी, पूनम देवी, विनीता देवी और कलावती देवी आदि मौजूद थे।
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का धरना
जोशीमठ। पैनी-हेलंग सड़क निर्माण की मांग को लेकर हेलंग के ग्रामीणों ने टीएचडीसी के खिलाफ बैराज साइट पर चौथे दिन भी धरना दिया और बैराज साइट का काम बंद रखा। ग्रामीणों ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक कंपनी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
टीएचडीसी की विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के बैराज साइट पर धरना दे रहे ग्राम प्रधान आनंद सिंह सैलानी ने कहा कि टीएचडीसी कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। जब तक मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो जाता वह धरना जारी रखेंगे और कंपनी का काम भी नहीं होने देंगे। इस दौरान गुड्डू लाल, कुंदन लाल, सरपंच प्रदीप भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, कमला देवी, राहुल कुमार और माहेश्वरी देवी आदि मौजूद थे। संवाद