फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sarpanch sitting on dharna demanding investigation of development works

विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे सरपंच

Tue, 07 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch sitting on dharna demanding investigation of development works
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से मलारी न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर सरपंच संघ ने तहसील परिसर जोशीमठ में धरना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

लाता के सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता और कमीशनखोरी के विरोध में सरपंच संघ धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुआ है। कई बार इन कार्यों की जांच की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि ठेकेदारी प्रथा के चलते विकास कार्यों में अनियमितता की जा रही है, इसलिए इन कार्यों की जांच के साथ ही विभाग ठेकेदारी प्रथा को बंद करवाए। धरना देने वालों में सरपंच संग्राम सिंह, गब्बर सिंह, रघुवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंजू सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed