फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sapna's team stood first in Rangoli

Chamoli News: रंगोली में सपना की टीम रही प्रथम

Thu, 07 Aug 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 07 Aug 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Sapna's team stood first in Rangoli
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के रोवर रेंजर इकाई की ओर से हर घर तिरंगा के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारत के गौरवशाली तिरंगे की विभिन्न रंगों में रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में सपना की टीम प्रथम तथा दीया की टीम द्वितीय रही। प्राचार्य प्रतिभा आर्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डाॅ. पुष्पा रानी, डाॅ. नीतू पांडेय, डाॅ. ललित जोशी, सुनील कुमार, डाॅ. शंकर राम, सुधा राना, मनोज कुमार और डाॅ. खेमकरण सोमन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



छात्रों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करने पर दिया जोर
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित तीन दिवसीय कौशलम् कार्यशाला में इंटर के छात्रों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में उद्यमशीलता की विचारधारा को विकसित करना था जिससे वह भविष्य में स्वरोजगार कर सकें। कार्यक्रम समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इसके प्रथम चरण में 110 विद्यालयों के इंटरमीडिएट के शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद जिले के कक्षा नौ व दस के 376 तथा कक्षा ग्यारह के 110 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि उद्यमशीलता आज के समय की जरूरत है। कार्यक्रम में सहसमन्वयक डाॅ. कमलेश कुमार मिश्र, प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह कंडारी, मनोज देवराड़ी, कुलदीप कुमार, पंकज अग्रवाल आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed