फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sandhya tops in dance, Yukti in song and Mansi tops in speech.

Chamoli News: नृत्य में संध्या, गीत में युक्ति व भाषण में मानसी अव्वल

Sat, 04 May 2024 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 May 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sandhya tops in dance, Yukti in song and Mansi tops in speech.
पोखरी। पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं की गीत, नृत्य व अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, दीया द्वितीय और हिमानी तृतीय रही। एकल नृत्य में संध्या प्रथम, कंचन द्वितीय और मानसी तृतीय रही। एकल गीत में युक्ति प्रथम, खुशी द्वितीय और कंचन तृतीय रही। समूह नृत्य में ग्रुप सी प्रथम, ग्रुप ए द्वितीय और ग्रुप बी तृतीय रहा। भाषण में मानसी, दीया और समूह गीत में ग्रुप बी, ग्रुप सी क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. डीआर पुरोहित ने छात्र-छात्राओं को नागनाथ की संस्कृति से रूबरू कराते हुए कहा कि कौशल विकास व ज्ञानवृद्धि के लिए किताबों का अधिक अध्ययन करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. पंकज पंत, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीव जुयाल, डॉ. रेनू सनवाल, डाॅ. शशि चौहान, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. नंदकिशोर चमोला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed