फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Saliana's team winner in volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में सलियाणा की टीम विजेता

Wed, 18 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Saliana's team winner in volleyball competition
चार दिवसीय गैरसैंण कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेेले के अंतिम दिन शिक्षण संस्थाओं और मृणाल रतूड़ी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान क्षेत्र की नौ महिला मंगल दलों ग्वाड़, सिंटोली, सारेग्वाड़, मरोड़ा, बेडी मल्ला, रोहिडा खत्रीयाणा ने रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सलियाणा की टीम विजेता और भटकोट की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

मेले में जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से लगे ऊनी वस्त्रों के स्टाल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिला उद्योग अधिकारी एमएस सजवाण ने कहा कि जिले के युवाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाना चाहिए। विभाग हर संभव मदद करने के लिए सहयोग करता है।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी विभागों की स्टाल प्रदर्शनी में बाल विकास परियोजना प्रथम, उद्यान विभाग द्वितीय और स्वास्थ्य विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही केंद्रीय विभागों में इसरो ने प्रथम, एम्स ऋषिकेश ने द्वितीय, आर्यभट्ट और पेट्रोलियम संस्थान तृतीय स्थान पर रहे। स्वयं सहायता समूहों व एनजीओ में एलआईसी ने प्रथम, ग्राम्य विकास ने द्वितीय और भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के अंत में मेले में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, सुरेश बिष्ट, सुखपाल सिंह राणा, बीपी काला, दिगंबर गैडी, प्रमुख शशि देवी, जानकी रावत, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, महावीर नेगी, रामचंद्र गौड़, जगमोहन कठैत, हीरा गैडी, सरोज शाह, प्रभा देवी, पृथ्वी बिष्ट, डा. जयानंद गैडी, चंद्रमोहन, सूर्यप्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed