फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Salary of supply inspector stopped, license of a shop canceled

पूर्ति निरीक्षक का वेतन रोका, एक दुकान का लाइसेंस रद्द

Thu, 27 Aug 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Salary of supply inspector stopped, license of a shop canceled
राजकीय अन्न भंडार चमोली से 50 प्रतिशत राशन डीलरों की ओर से सितंबर महीने का राशन नहीं उठाने पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। वहीं कोठियालसैंण स्थित दुकान पर खामियां मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को चमोली स्थित राजकीय अन्न भंडार और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस अन्न भंडार से 85 सस्ता गल्ले की दुकानों के लिए सितंबर महीने का राशन मिला, जिसे आधे दुकानदारों ने नहीं उठाया था। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूर्ति निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पांच दिनों में गोदाम से राशन वितरण के निर्देश दिए। कहा कि गोदाम में तीन महीने का एडवांस राशन होने के बाद भी वितरण नहीं होना घोर लापरवाही है। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को पूर्ति निरीक्षक के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं कोठियालसैंण की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान पर न तो दुकान का बोर्ड था, न ही खाद्यान्न स्टॉक और वितरण का रजिस्टर मिला। डीएम ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और फिर से दुकान आवंटित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह, पूर्ति निरीक्षक डीपी जोशी, पूर्ति निरीक्षक एसएस फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण तलब
गोपेश्वर। चमोली स्थित सरकारी दुकान पर दो राशन कार्ड धारकों को तीन महीने का एडवांस राशन दो बार दिया गया। ऑनलाइन राशनकार्ड धारकों की सूचि भी चस्पा नहीं मिली। डीएम ने विक्रेता से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed