फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   char dham yatra 2021 : Saints reached Vishnuprayag and Hanuman Chatti without corona test

उत्तराखंड में कोरोना : बिना कोरोना जांच के ही विष्णुप्रयाग और हनुमान चट्टी पहुंचे साधु-संत

Fri, 07 May 2021 12:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 May 2021 12:02 PM IST
सार

 हरिद्वार महाकुंभ से निकले ये साधु-संत बिना कोरोना जांच के ही विष्णुप्रयाग और हनुमान चट्टी तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
char dham yatra 2021 : Saints reached Vishnuprayag and Hanuman Chatti without corona test
दरीनाथ धाम - फोटो : istock

विस्तार

चारधाम यात्रा अभी शुरू भी नहीं हुई और साधु-संत बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकल गए हैं। हरिद्वार महाकुंभ से निकले ये साधु-संत बिना कोरोना जांच के ही विष्णुप्रयाग और हनुमान चट्टी तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है, लेकिन बिना रोक टोक के हरिद्वार महाकुंभ में शामिल कई साधु-संत बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकल पड़े हैं। कुछ साधु विष्णुप्रयाग तो कोई हनुमान चट्टी तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि साधु-संत प्रतिवर्ष चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही बदरीनाथ धाम पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते जगह-जगह कोरोना की जांच हो रही है, लेकिन यात्रा मार्ग पर पैदल चल रहे साधुओं की कहीं भी जांच नहीं हुई है। कई साधु गोविंदघाट गुरुद्वारे में भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन साधुओं के पास कोविड जांच रिपोर्ट भी नहीं है। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में साधु पहुंच रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि बिना कोरोना टेस्ट के किसी को भी बदरीनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पांडुकेश्वर में साधु-संत के साथ ही अन्य लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। यहां आइसोलेशन की व्यवस्था भी है।


बदरीनाथ धाम में थाने का संचालन आज से

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए शुक्रवार (आज) से बदरीनाथ धाम में पुलिस थाने का संचालन भी शुरू हो जाएगा। शीतकाल में भी पुलिस के जवान बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार से बदरीनाथ धाम में पुलिस थाने का विधिवत रूप से संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed