फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rumors of diesel tank leak stirred up

डीजल टैंक लीक होने की अफवाह से हड़कंप

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rumors of diesel tank leak stirred up
सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर कर्णप्रयाग में पेट्रोल पंप का डीजल टैंक लीक होने की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर गौचर से अग्निशमन का वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन बाद में पता चला कि पंप के टैंकर में डीजल भरते समय ओवरफ्लो हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जीएमओयू के पेट्रोल पंप के टैंकर में डीजल भरा जा रहा था। इसी दौरान डीजल जमीन पर गिर गया और पंप के नीचे दीवार से होते हुए रास्ते में बिखर गया। कुछ देर में जैसे ही लोगों को डीजल गिरने का पता चला, तो वे कैन व बाल्टी लगाकर तेल भरने लगे। इसी दौरान पंप से भारी मात्रा में तेल लीक होने की खबर व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, बाद में हकीकत सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। जीएमओयू पेट्रोल पंप के इंचार्ज गिरीश चंद्र कुकरेती ने कहा कि ओवर फ्लो होने से डीजल गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed