{"_id":"664491f4b7165e536003bdfc","slug":"rudranaths-utsav-doli-will-depart-for-lwinthi-bugyal-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-106049-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आज ल्वींठी बुग्याल के लिए प्रस्थान करेगी रुद्रनाथ की उत्सव डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आज ल्वींठी बुग्याल के लिए प्रस्थान करेगी रुद्रनाथ की उत्सव डोली
Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के तहत भगवान रुद्रनाथ की प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखा गया और बुधवार को भक्तों ने दर्शन किए। बृहस्पतिवार आज रुद्रनाथ की उत्सव डोली ल्वींठी बुग्याल के लिए प्रस्थान करेगी और 18 मई को प्रात: पांच बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
शीतकाल में रुद्रनाथ भगवान की पूजा गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में संपन्न होती है जबकि ग्रीष्मकाल में रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर में विराजमान हो जाती है। बीते 14 मई को गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की प्रतिमा को गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। 16 मई को रुद्रनाथ की डोली मंडल घाटी के गंगोलगांव, सगर होते हुए देर शाम को ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी। 17 को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और 18 को मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट, प्रवीन भट्ट, हरीश भट्ट, अपूर्व भट्ट, जनार्दन प्रसाद तिवारी, शांति प्रसाद, पूरण सिंह बिष्ट और विनोद राणा आदि मौजूद रहे। संवाद