फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   RSS introductory training session held; 55 volunteers participated.

Chamoli News: आरएसएस का प्रारंभिक वर्ग आयोजित, 55 स्वयंसेवक शामिल

Sun, 25 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 25 Oct 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
RSS introductory training session held; 55 volunteers participated.
कर्णप्रयाग। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभिक वर्ग आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस वर्ग का समापन सोमवार को होगा। इसमें 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया है। शिविर में स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों, विचारों और सामाजिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगर कार्यवाह दिनेश कुनियाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव विकसित करना है। इस प्रशिक्षण से स्वयंसेवकों को समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शिविर में मुख्य शिक्षक महेंद्र कण्डारी, वर्ग कार्यवाह दिनेश कुनियाल, वर्ग पालक प्रदीप पुंडीर, वर्गाधिकारी जनार्दन चमोला, चिंतामणि सेमवाल, प्रदीप भंडारी, प्रह्लाद सती, बीके उपाध्याय, संदीप, हिम्मत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो


सुरक्षित बचपन अभियान चलाया
कर्णप्रयाग। जिला बाल कल्याण समिति चमोली ने विकासखंड कर्णप्रयाग व गैरसैंण में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन किया। यह अभियान इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के तहत राइंका मालसी, आदिबदरी और उज्जवलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल कल्याण समिति चमोली के सदस्य राकेश और अनीता सेमवाल ने इन कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल कल्याण, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण, साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। उन्हें नशा विरोधी समिति के बारे में भी बताया गया। इसका लक्ष्य बच्चों को अपने भविष्य के लिए जागरूक बनाना था। प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सिमली में रामलीला मंचन 1 नवंबर से
कर्णप्रयाग। सिमली में श्री राजराजेश्वरी चंडिका रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की नई तिथि घोषित की है। यह मंचन अब एक नवंबर से शुरू होगा। कमेटी की बैठक अध्यक्ष संजय डिमरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पहले रामलीला का मंचन 11 अक्तूबर से होना था। सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति की पदयात्रा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बैठक में रवींद्र खंडूड़ी, भवान सिंह, अरविंद मुसनी, प्रदीप गैरोला और अजय डिमरी सहित कई सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed