{"_id":"feccd9d99a6787cfaa619a9a1b92aa04","slug":"rooma-jhuma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूमा झूमा.....गढ़वाली गीताें ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूमा झूमा.....गढ़वाली गीताें ने बांधा समां
पीपलकोटी (चमोली)
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंड किसान महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को लोक जागृति कला मंच कर्णप्रयाग, भागचंद्र बंसाली मिलन सांस्कृतिक कला मंच चमोली के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजित कृषि व उद्यान गोष्ठी में काश्तकारों को कृषि की नई तकनीक की जानकारी दी गई।
सेमलडाला मैदान में आयोजित हो रहे महोत्सव में लोक जागृति कला मंच के कलाकारों की ओर से गाए चल भुली मां नंदा थैं दिशा भेंटी औला, रूमा झूमा, रूमा झूमा.... जैसे गढ़वाली गानों की प्रस्तुति दी। गोपीनाथ कला मंच ने दैणा होंया गोपीनाथ देवा, यों डांडी-कांठ्यों का मुल्क, चला भे-बंधो बंड घूमी औला गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी पीपलकोटी के छात्र-छात्राओं ने हुराण्यों का दिन जागर गाया।
महोत्सव में लगे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल से ग्रामीण ऊनी कपड़े, माल्टा, आलू की खरीदारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
बंड विकास जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत सिंह फर्स्वाण और मेला अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कहा कि महोत्सव के आयोजन में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। इस मौके पर नंदन सिंह बिष्ट, ह्दय राम उनियाल, जयंती प्रसाद मटियाल, वृजहर्ष राज तड़ियाल, विमल किशोर, आशीष रावत, संदीप रावत, मुकेश आदि मौजूद थे।