{"_id":"6626aa9915b8ab145007b8bd","slug":"roofs-of-houses-blown-away-in-dronagiri-village-due-to-storm-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-397384-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तूफान से द्रोणागिरी गांव में घरों की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तूफान से द्रोणागिरी गांव में घरों की छत उड़ी
Mon, 22 Apr 2024 11:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नीती घाटी के द्रोणागिरी गांव में तूफान से कई घरों की टिन की छतें उड़ गईं। ग्रामीणों ने जोशीमठ तहसील प्रशासन से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग उठाई है। द्रोणागिरी गांव में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ग्रामीण उदय सिंह रावत ने बताया कि रविवार रात को क्षेत्र में आए तूफान के चलते गांव के दीवान सिंह रावत के घर की टिन की छत पूरी तरह से उखड़ गई। कई अन्य मकानों की छत की टिन भी उखड़ गई है। गांव के सिद्धनाथ मंदिर का दरवाजा भी टूट गया है। इधर, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। संवाद