{"_id":"65ed9b73a2cd14cf0b03c105","slug":"rohit-and-diya-stood-first-in-marathon-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104951-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मैराथन में रोहित व दीया रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मैराथन में रोहित व दीया रहे प्रथम
Sun, 10 Mar 2024 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से गोपेश्वर में आयोजित मैराथन में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रोहित और दीया ने पहला स्थान हासिल किया। पहले पांच स्थान पर आने वालों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत खेल मैदान गोपेश्वर से 17 साल से अधिक आयु के बालक-बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में 73 धावकों ने प्रतिभाग किया जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रोहित राणा पहले, जीआईसी हरमनी के रितुल परिहार दूसरे, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के चंदन सिंह तीसरे, जीआईसी गोपेश्वर के आयुष चौथे और जीआईसी बैरांगना के तनीष ठाकुर पांचवें स्थान पर रहे। बालिकाओं की तीन किमी दौड़ में 43 ने प्रतिभाग किया जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर की दीया, ऊषा, रश्मि बिष्ट, देवेश्वरी और पूनम चौधरी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत, केसी पंत, जयदीप झिंक्वाण, पृथ्वी रावत, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर और रश्मि बिष्ट आदि मौजूद रहे।