{"_id":"6117c6048ebc3edfab5b69c5","slug":"road-under-construction-for-15-years-has-not-become-walkable-gopeshwar-news-drn387482780","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वर्षों से निर्माणाधीन सड़क नहीं बनी चलने लायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वर्षों से निर्माणाधीन सड़क नहीं बनी चलने लायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली-सरतोली-लासी मार्ग की खस्ताहालत को सुधारने और सड़क निर्माण की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग को लेकर फर्स्वाणफाट क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र में यातायात का एकमात्र साधन है, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी सड़क बदहाल बनी है। स्थिति यह है कि सड़क 15 वर्षों से निर्माणाधीन है लेकिन आज तक यह वाहनों के चलने लायक नहीं बन सकी है।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने कहा कि सड़क पर भूस्खलन क्षेत्र खाईपैरा तोक में ड्रेनेज सिस्टम सही न होने से बार-बार सड़क बाधित हो रही है। यहां लोनिवि की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन सड़क पर निम्न गुणवत्ता का काम हो रहा है। उन्होंने इसकी जांच कर संबंधित विभागीय अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई। कहा कि पीएमजीएसवाई और लेानिवि की ओर से 15 सालों से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन आज भी सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं बन पाई है। सड़क पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से बस्तियों को भी खतरा बना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मजोठी पूरण सिंह, सुनीता देवी, राजेंद्र सिंह फर्स्वाण, शिव प्रसाद डिमरी, सुखदेव कुमार, रोशन, पूनम बर्तवाल, लक्ष्मी कंडेरी, विनीता देवी, कृष्णा देवी, लक्ष्मण सिंह कनवासी, पुष्कर सिंह और वीरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद थे।