फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road hanging in limbo due to negligence of PMGSY

Chamoli News: पीएमजीएसवाई की लापरवाही के कारण अधर में लटकी सड़क

Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Road hanging in limbo due to negligence of PMGSY
फोटो
विज्ञापन

डुमक के ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क के लिए आंदोलन कर रहे डुमक गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी संदीप तिवारी से मिले और ज्ञापन सौंपा। कहा कि वर्षों से निर्माणाधीन सड़क पीएमजीएसवाई की लापरवाही के कारण अधर में लटकी है जिससे ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2007-08 में स्वीकृत सैंजी लगा मैकोट-डुमक कलगोठ सड़क के लिए वर्ष 2010 में एलाइनमेंट तैयार किया गया लेकिन वर्ष 2019 में विभाग ने एलाइनमेंट बदल दिया। अब स्यूंण से डुमक को छोड़कर सीधे कलगोठ के लिए सड़क बनाई जा रही है। जनवरी माह में ग्रामीणों ने आंदोलन किया तो उत्तराखंड शासन ने कार्यदायी संस्था को वर्ष 2010 के एलाइनमेंट पर ही सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। मगर पीएमजीएसवाई नया एलाइनमेंट तैयार कर रहा है जबकि डीपीआर को भूगर्भीय संस्तुति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से पुराने समरेखण से ही सड़क बनाने की मांग की ताकि डुमक गांव भी सड़क से जुड़ जाए। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मनीष सनवाल, अंकित भंडारी, गोविंद सनवाल और संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed