फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road debris dumped in fields

खेतों में डाल दिया सड़क का मलबा

Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Road debris dumped in fields
नारायणबगड़ क्षेत्र के गांव में पास्तोली गांव के लोगों की जमीन में पड़ा सड़क का मलबा। - फोटो : KARNPRYAG
पास्तोली के ग्रामीणों ने कुलसारी-आलकोट सड़क निर्माण का मलबा उनकी कृषि भूमि में फेंकने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि मलबे से पैदल रास्ते, व घराट को भी क्षति पहुंच रही है। कुलसारी, थराली, नारायणबगड़ बाजार और पास्तोली, ढालू, नौण, बज्वाड गांव को जोड़ने वाली एक मात्र पुलिया भी मलबा-पत्थरों से ध्वस्त हो गई है। ऐसे में उफनते गदेरे से ही आवाजाही करनी की मजबूरी बनी है।
विज्ञापन

कुलवंत, विजय, भगवती, गुड्डू, जयवीर, बुद्धिबल्लभ, दर्शन का कहना है कि सड़क निर्माण में ग्रामीणों की नाप भूमि पर भी बिना किसी की अनुमति के डंपिंग जोन बना दिए हैं। कुलसारी आलकोट मार्ग पर निर्माण में सरकारी मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। सरपंच गिरीश चमोला ने कहा कि सड़क के मलबे से नाप भूमि पर फलदार व इमारती पेड़ों को नुकसान हुआ है। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नीरज कांडपाल ने कहा कि सड़क कटिंग का सारा मलबा डंपिंग जोन में ही डाला गया है। बरसात के दौरान डंपिंग जोन से मलबा बहकर आ गया होगा। फिर भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed