{"_id":"5ed52bbe8ebc3e9050183674","slug":"road-debris-dumped-in-fields-and-forest-area-karnpryag-news-drn345901252","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों और वन क्षेत्र में डाला सड़क का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों और वन क्षेत्र में डाला सड़क का मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेता-तोरती-रामपुर सड़क कटिंग का मलबा खेतों और आरक्षित वन क्षेत्र में डालने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि मलबे से कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अफसरों से सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में डालने, पेयजल योजना की मरम्मत करने और भूमि के मुआवजे की मांग की।
पीएमजीएसवाई और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक में तोरती के ग्राम प्रधान भागीरथी तोरतियाल व रामपुर की प्रधान हेमलता रावल ने कहा कि सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में नहीं डाला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रामपुर के हरेंद्र सिंह गड़िया ने मामले की जांच की मांग की। प्रमुख दर्शन दानू ने पीएमजीएसवाई से भौरियाबगड़ में पिंडर नदी में वैकल्पिक पुल बनाने को कहा। पीएमजीएसवाई के एई सचिन कुमार ने कहा कि पैदल रास्ते और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। बैठक में रेंजर टीएस बिष्ट, युवराज बसेड़ा, राजेंद्र गड़िया, लक्ष्मण बसेड़ा, हरेंद्र गड़िया, रमेश गड़िया, लछम सिंह, बलवंत सिंह, खिलाप सिंह, मंगल सिंह और हरगोविंद सिंह मौजूद थे।