बोखनारा से बडियारी गांव तक सड़क निर्माण मंगलवार से शुरू हुआ। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और ग्रामीणों की ओर से जेसीबी की पूजा की गई और मार्ग का निर्माण शुरू हुआ। ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं बजाकर खुशियां मनाई और मिठाई बांटी।
बडियारी गांव की ममंद अध्यक्ष सुला देवी, सरस्वती देवी, मोहन नेगी, मुकेश कंडारी, गोवर्धन प्रसाद, आंनदी देवी, गायत्री देवी, कविता देवी ने बताया कि एक दशक से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क न होने से बीमार लोगों को डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा था। अब मांग पूरी होने के बाद सड़क पर मंगलवार को काम शुरू हुआ तो ग्रामीण ढोल दमाऊं की थाप पर नाचकर खुशी मनाने लगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलाप गुसांई, संयोजक एलपी सती, बलवीर कठैत, पूर्व नपं अध्यक्ष गंगा पंवार, हीरा फनियाल, गमालीराम, पुष्पा देवी, कोयलख, पंचाली, रामड़ा तल्ला, जिन्गोड़ व मूसों के प्रधान व क्षेपंस सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद