फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road construction started for Bacher village

बछेर गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू

Fri, 09 Apr 2021 05:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Road construction started for Bacher village
दशोली ब्लॉक के बछेर गांव के ग्रामीणों की गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग जल्द पूरी होने वाली है। शुक्रवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बछेर गांव के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण का उद्घाटन किया और लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क बनने से ग्रामीणों को गांव तक जाने के लिए लंबी पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। इस मौके पर बछेर गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन नेगी, राजेंद्र पंत, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्द्धन मैठाणी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीलम सिंह नेगी, ओम प्रकाश तिवारी, मनवर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, बीना देवी, शांति राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्तवाल आदि मौजूद थे। वहीं, नीती घाटी के दूरस्थ द्रोणागिरी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति भी शासन से मिल गई है। लोनिवि की ओर से इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed