{"_id":"6399eec541c05a4a862ca141","slug":"road-construction-company-fined-for-dumping-debris-in-the-river-gopeshwar-news-drn430929378","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway Widening: नदी में मलबा डालने पर केसीसी कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway Widening: नदी में मलबा डालने पर केसीसी कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना
Wed, 14 Dec 2022 09:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:42 PM IST
सार
बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण के तहत इन दिनों हेलंग से मारवाड़ी तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बाईपास के बनने से वाहनों को जोशीमठ तक की 15 किमी की अतिरिक्त दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नदी में डाला जा रहा सड़क चौड़ीकरण का मलबा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे के हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण का मलबा लगातार नदी में डालने पर कार्यदायी संस्था केसीसी कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
India-China Border: हाड़ गलाने वाली ठंड में भी सीमा पर डटे हिमवीर, बर्फ पिघलाकर बुझा रहे प्यास, तस्वीरें
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण के तहत इन दिनों हेलंग से मारवाड़ी तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बाईपास के बनने से वाहनों को जोशीमठ तक की 15 किमी की अतिरिक्त दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। वे सीधे हेलंग से मारवाड़ी (5 किमी) पहुंचेंगे। इस बाईपास का निर्माण कर रही केसीसी कंपनी सड़क कटिंग का मलबा अलकनंदा नदी में डाल रही थी जिसके चलते बीते आठ दिसंबर को ही में एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने सड़क निर्माण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा था कि बाईपास का निर्माण तभी होगा जब नदी किनारे दीवार का निर्माण होगा जिससे मलबा नदी में नहीं जा सकेगा। अब नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने भी मलबा नदी में गिराने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया है। पार्क के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि सड़क का मलबा नदी में डालने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनी का 50 हजार रुपये का चालान किया गया है।