फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road closed for one and a half month, protest to open it

Chamoli News: डेढ़ माह से सड़क पड़ी बंद, खोलने के लिए प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Road closed for one and a half month, protest to open it
सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला
विज्ञापन

कहा, नहीं खोली जा रही सड़क, रतगांव में बहा पुल भी नहीं बना
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। डेढ़ माह से बंद पड़ी सोल क्षेत्र की थराली-डुंग्री सड़क खोलने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से चार किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने विधायक भूपाल राम टम्टा का पुतला भी फूंका।
सोमवार को सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण थराली-डुंग्री सड़क के हिमन स्थान पर एकत्र हुए। इसके बाद कनिष्ठ उपप्रमुख राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि थराली-डुंग्री सड़क डेढ़ माह से बंद है लेकिन न तो इसे खोला जा रहा है और न ही स्लाइडिंग जोन के ट्रीटमेंट का कोई प्रयास किया गया है। ऐसे में गंतव्य तक जाने के लिए तीनगुना किराया देना पड़ रहा है। जबकि पैदल चार किमी चलना पड़ रहा है। वहीं रतगांव का पुल बहने से साढ़े तीन हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र का संपर्क थराली तहसील मुख्यालय से एक साल से भी अधिक समय से कटा हुआ है। मगर यहां पर न सड़क ठीक हुई और न पुल बनाया गया। बूंगा स्लाइड जोन से बुरसोल के साथ-साथ अब बूंगा गांव को भी खतरा हो गया है। इस संबंध में कई बार विधायक को ज्ञापन दिया लेकिन आज तक सुध नहीं ली गई। केदारनाथ रूट पर खच्चर चलाने वाले अनिल नेगी की पत्थर गिरने से मौत हो गई थी लेकिन उनके परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुसाईं, पूनम रावत, दिगंबर देवराड़ी, भरत फर्स्वाण, पृथ्वी सिंह, प्रधान सुंदर लाल, बृजपाल, बलवंत सिंह, दिलबर सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

कोट
रतगांव के लिए पुल और तीन किमी वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव शासन में है। भू-धंसाव क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही यहां भी वैकल्पिक मार्ग के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। वहीं अनिल नेगी का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि आपदा में मृत्यु हुई होगी तो आपदा के नियमों के तहत मुआवजा एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी। - भूपाल राम टम्टा, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed