{"_id":"5775376b4f1c1b615679b20f","slug":"road-block-in-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":" दलदल से पटी थराली की सड़कें, फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलदल से पटी थराली की सड़कें, फंसे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली)
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात्रि की बारिश से पिंडर घाटी की सड़कें मलबे व कीचड़ में तब्दील हो गई। तहसील की पांच से अधिक सड़कों की दयनीय हालत से लगातार यहां वाहन फंस रहे हैं, लेकिन विभाग मामले में मौन बना है। लोगों का कहना है कि सड़क पर न नालियां बनी है और ना ही स्क्रबर खुले हैं जिसके चलते समस्या हो रही है।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर हरमनी, कालजाबर, सुनला, थराली तिराहा पर जमा मलबे में वाहन फंस रहे हैं। वहीं थराली-देवाल मोटर मार्ग पर सुनगाड़ पुलिया से लेकर खारीबगड़ तक दस सालों से निर्माणाधीन जूनीधार-गोठिण्डा मोटर मार्ग का मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। नंदकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग पर नंदकेशरी पुल में मोटर मार्ग का मलबा भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग पर नालियों की निकासी न होने व स्क्रबर बंद होने से पूरा मलबा सड़क पर आ रहा है। वहीं ग्वालदम-खंपाधार मोटर मार्ग का मलबा सड़क को उबड़-खाबड़ करते हुए बस्तियों में घुस रहा है। क्षेत्र प्रमुख राकेश जोशी ने जल्द सड़कों की दशा सुधारे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता बीएस रावत और लोनिवि के सहायक अभियंता सुभाष कुमार का कहना है कि जल्द ही जेसीबी मशीनों से नालियों को खोदकर निकासी दुरुस्त कर दी जाएगी। और मलबा सड़क से हटा लिया जाएगा।