फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rishi Ganga disaster has deeply hurt the people

लोगों को गहरे जख्म दे गई ऋषि गंगा की आपदा

Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rishi Ganga disaster has deeply hurt the people
रैणी में ऋषि गंगा में लगे मलबे के ढेर। यहां अभी भी कई शव दफन हैं। - फोटो : GOPESHWAR
ऋषिगंगा की आपदा कई लोगों को गहरे जख्म दे गई है। प्रभावित परिवारों को अब लापता लोगों के शवों के अंतिम दर्शनों का इंतजार है।
विज्ञापन

आपदा में 205 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से ऋत्विक कंपनी के 21, ऋत्विक की सहयोगी कंपनी के 94, एचसीसी के 3, ओम मेटल के 21, तपोवन गांव के दो, रिंगी गांव के दो, ऋषि गंगा कंपनी के 53, करछों गांव के दो और रैैणी गांव के 6 लोग शामिल हैं। ऋषिगंगा पावर हाउस साइट पर टनों मलबा पड़ा है। यहां अभी भी कई शव मलबे में दफन हैं। सड़क से दूर होने के कारण यहां मलबा हटाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह का कहना है कि कंपनी के पावर हाउस साइट में कई शव दफन हैं। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि रैणी में जहां पर शवों के दबे होने की आशंका है, वहां मलबे को हटाया जा रहा है। संवाद

बंशी को अभी भी बेटे महेंद्र के लौटने की उम्मीद
गोपेश्वर। तपोवन सुरंग में फंसे वेपा गांव के महेंद्र लाल का कुछ पता नहीं लग पाया है। पिता बंशीलाल को अभी भी अपने बेटे के घर लौटने की उम्मीद है। 30 वर्षीय महेंद्र एक साल से एनटीपीसी में कर रहा था। बंशी लाल का कहना है कि महेंद्र की चार बेटी और एक दस माह का बेटा है। आपदा के बाद से महेंद्र की मां धर्मा देवी और पत्नी अंजू के आंसू थम नहीं रहे हैं। बंशीलाल स्वयं मेहनत मजदूरी करते हैं और महेंद्र ही परिवार का कमाऊ बेटा था। बंशीलाल ने कहा कि आपदा ने हमें बेसहारा कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed